फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 12 बोरी खाद, पांच बाइक व एक ई-रिक्शा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

-मोहाना थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे निरंजनपुर से हुई बरामदगी
-कृषि विभाग के साथ पुलिस व एसएसबी ने चलाया चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे निरंजनपुर बॉर्डर पर एसएसबी, पुलिस व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल भेजी जा रही खाद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जांच टीम ने मौके से तस्करी की खाद सहित पांच बाइक व एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल व ककरहवा चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा के निरंजनपुर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ई-रिक्शा और बाइक से कुछ लोग भारत से नेपाल सामान ले जाते हुए दिखाई दिए। टीम को देखकर कुछ तस्कर नेपाल भागने में सफल रहे जबकि एक तस्कर को पकड़ लिया गया। वाहन की जांच करने पर आठ बोरी यूरिया, चार बोरी डीएपी बरामद हुआ। वहीं टीम ने नेपाल भाग गए तस्करों की पांच बाइक व एक ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम बर्डपुर नंबर चार के टोला माधोपुर निवासी दीपेंद्र के रूप में हुई है। टीम ने बरामद सामान व तस्कर के विरुद्ध कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ककरहवा में कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। टीम में ककरहवा चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी, संतोष पांडेय, तेज प्रकाश मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें