फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक सहित 12 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक सहित 12 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन

बांसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर का मंगलवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक सहित आठ स्वास्थ्य कर्मी और चार संविदाकर्मी अनुपस्थित मिले। एक स्टाफ नर्स का वेतन आहरित हो रहा है, मगर उनका नाम उपस्थित रजिस्टर में नहीं है। वह अस्पताल भी नहीं आती हैं। सभी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। सीएमओ के मुताबिक, उचित कारण नहीं बताने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. एके सिंह 10.40 बजे सीएचसी बसंतपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार रंजन, डॉ. मो. शारिक की पूरे माह की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। रामेश्वरी शुक्ल, मनोज कुमार मिश्र, चंद्रप्रकाश चौधरी, वाईके द्विवेदी तथा संविदाकर्मी अरुण कसौधन की भी पूरे माह की उपस्थित दर्ज नहीं मिली। हरिश्चंद्र यादव, प्रदीप कुमार जाटव, ओमप्रकाश द्विवेदी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब देने पर ही वेतन देने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि संविदा के स्टाफ नर्स मधु का नाम उपस्थिति रजिस्टर में नहीं मिला और वह अस्पताल भी नहीं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद भी उनका वेतन जारी हो रहा है। दंत चिकित्साधिकारी कक्ष व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई का कमरा बंद मिला। अस्पताल के सभी कमरो में चिकित्सा उपकरण व फर्नीचर बेतरतीब थे। हर जगह धूल व गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिन के अंदर सब ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय में तैनात सभी कर्मियों के नाम पदनाम के साथ सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अधीक्षक सहित सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया। संतोषजनक न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें