12 बोरी खाद बरामद, दो लोग गिरफ्तार
43वीं एसएसबी वाहिनी सीमा चौकी के जवानों ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी लोहटी के जवानों ने रविवार देर शाम सीमा पार करने की कोशिश करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। मौके से चार साइकिल और 12 बोरी खाद बरामद किया। बरामद सामान सहित दोनों आरोपियों को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी 43वीं वाहिनी के लोहटी चौकी के जवान रविवार देर शाम सीमा पर स्थित पिलर संख्या 562/126 पास कुछ लोग सीमा पार करने की कोशिश करते हुए दिखे। जवानों ने घेराबंदी करके दो लोगों को पकड़ लिया। मौके से चार साइकिल और आठ बोरी डीएपी, चार बोरी यूरिया बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी राधेश्याम यादव, राम किशोर निवासी बिष्णुपुर थाना बहादुरगंज जिला कपिलवस्तु नेपाल के रहने वाले हैं। बरामद खाद सहित दोनों को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया। पकड़ने वाली टीम में आरक्षी बलराम यादव, राहुल शामिल रहे।