फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जिले मेें भारत बंद का मिलाजुला असर, बंद कराने के कुछ देर बाद खुल गईं दुकानें
फोटो- 54, 55, 56

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ती डीजल-पेट्रोल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर दिखा। मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साड़ी तिराहे से हाईडिल तिराहे तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकानें भी बंद कराईं। हालांकि कुछ देर बाद व्यापारियों ने दोबारा दुकानें खोल लीं।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में साड़ी तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता खजुरिया मार्ग, सिद्धार्थ तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहे पर पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकानेें बंद कराकर व्यापारियों से समर्थन मांगा। हालांकि कुछ देर बाद दुकानें पुन: खुल गईं। हाईडिल तिराहे पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने के बाद पेट्रोल पदार्थों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आमजन तबाह हो चुका है। अच्छे दिन का नारा देने वाली मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, सदर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह मय फोर्स निगरानी करते दिखे। इस मौके पर पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक अनिल सिंह समेत काजी सुहेल अहमद, बख्तियार उस्मानी, कैलाश पंछी, हमीदुल्लाह, कैलाश वाजपेई, अशोक श्रीवास्तव, देवेन्द्र गुड्डू, रंजना मिश्रा, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, किरन शुक्ला, कन्हैया पांडेय, शोएब अहमद, अनिल उर्फ अन्नू, प्रदीप ठकुराई, कमाल अहमद, रियाज मनिहार, आसिफ रिजवी, ओसामा एहसान, आजाद सिंह, कृष्ण गोपाल, बृजेश पाठक, अब्दुल सलाम, डाँ. बीएन त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, मंगेश दुबे, कन्हैया मिश्रा, राजेश सिंह, अकबाल अहमद, अकरम सिद्दीकी, राजाराम लोधी आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन



फोटो कैप्सन-10एसडीएन80पी- डुमरियागंज में भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस द्वारा निकाली गई रैली

जनसभा कर कांग्रेसियों ने विरोध जताया
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान का व्यापक असर नहीं दिखा। सोमवार पूर्वाह्न 11बजे कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय और जिला पंचायत सदस्य कांती पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैदौला चौराहे पर जुटे। यहां से रैली निकालकर मंदिर चौराहे पर सभा की। इस अवसर पर सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस पर भारी टैक्स लगाकर देशवासियों के साथ धोखा दिया है। इस दौरान डॉक्टर वासिफ उर्फ वस्सू, हेमन्त त्रिपाठी, पुरुषोत्तम पांडेय, फरहान अहमद, विक्कू, फखरूल हसन, प्रमोद श्रीवास्तव, शैलेष पांडेय, शाह आलम, अजीमुशान, गया प्रसाद, मेराज अहमद, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ने जताया आभार
कांग्रेस के बंद के आह्वान और विभिन्न दलों के समर्थन के बाद भी नगर की दुकानें खुली रहीं। डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर में भ्रमण कर दुकानदारों के प्रति आभार जताया। कहा कि उन्होंने कहा कि 21 पार्टियों के गठबंधन को डुमरियागंज के व्यापारियों ने नकार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें