फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में जलभराव, पढ़ाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 51
विज्ञापन

- प्राथमिक विद्यालय छगड़िहवा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय छगड़िहवा के परिसर में 15 दिनों से करीब एक फीट पानी भरा हुआ है। इससे यहां पढ़ाई बाधित है। दोनों विद्यालय में डेढ़ सौ बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय परिसर में पानी भर जाने की समस्या काफी पुरानी है। जिसकी शिकायत विद्यालय प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों से कई बार की लेकिन कुछ नहीं हुआ। गांव के बब्बू, राजू, झिन्ने, लंबू, चक्कूलाल आदि का कहना है कि विद्यालय परिसर से पानी निकासी की व्यवस्था न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रधानाध्यापक राम रतन यादव ने बताया कि बच्चे घर से पढ़ने के लिए तो आते हैं। लेकिन विद्यालय परिसर में पानी भरा देखकर वापस चले जाते हैं। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई। लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें