फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालयों पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सभी ब्लॉक कार्यालयों पर गुरुवार को तालाबंदी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत सहायकों की भर्ती पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए सरकार पर छल का आरोप लगाया। पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरने का एलान किया।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन में जिला संयोजक कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाया जाए। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 12 सितंबर से लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक आयोजक सदानंद यादव ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने रोजगार सेवकों को छलने का कार्य किया। वर्तमान सरकार भी उनके साथ धोखा कर रही है जिससे रोजगार सेवकों में काफी रोष है और वे अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान में रज्जब अली, सुमन देवी, निर्मला यादव, सुष्मिता यादव, संजू देवी, जयकिशन श्रीवास्तव, रामसेवक गुप्ता, उमेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, राजीव कुमार, रामबेलास आदि मौजूद रहे।

रोजगार सेवकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
मिठवल ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ विद्यामणि त्रिपाठी को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम पांडेय, नूर मोहम्मद, आशिफ अली, शिव कुमार, सूर्यनाथ, जियाउर्रहमान, बृजेश चौधरी, कृष्ण गोपाल पांडेय, उर्मिला, संगीता, धनंजय मालवीय, धीरेंद्र कुमार आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे। बर्डपुर में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ पांडेय की अगुवाई में रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान संजय कुमार, बालकृष्ण, रामअवतार, लालमोहन, नासिम, रीना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें