फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बेटे को लेकर 18 घंटे सड़क पड़े रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। भीषण बाढ़ के चलते तहसील क्षेत्र के पकड़िहवा गांव के पास मुख्य मार्ग कट जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। जानकारी के अभाव में शुक्रवार को इटवा निवासी इमान अली अपने बीमार पुत्र गुड्डू का इलाज करा कर पकड़िहवा गांव के मुख्य मार्ग से अपने घर जा रहे थे। कटान स्थल पर शाम को पहुंचे परिजन मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई आगे नहीं आया। थकहार कर परिजनों ने बीमार बेटे को सड़क पर तिरपाल बिछाकर लिटा दिया और रात से शनिवार दोपहर तक मदद की आस में करीब 18 घंटे सड़क पर गुजार दिए। पकड़िहवा से मिठवनियां की ओर लगाई गई स्टीमर से भी पीड़ित को मदद न मिल सका। कटान स्थल के उस पार पहुंचे लोगों ने शोहरतगढ़ एसडीएम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने स्टीमर मंगाकर पीड़ित परिवार वालों को कटान स्थल से उस पार पहुंचवाया। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन बेटे को लेकर घर गए। इस संबंध में एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पीड़ित को स्टीमर से उस पार सड़क पर सुरक्षित पहुंचवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें