फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से दो भैंस मरी, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी में बीमारी से दो मवेशियों की मौत हो गई। वहीं दो पशुओं की हालत गंभीर है। करीब एक पखवारा पहले तहसील क्षेत्र के कादिराबाद गांव निवासी बाबूलाल की भैंस अज्ञात बीमारी की जद में आने से मर गई थी। बाबूलाल के मुताबिक उसकी भैंस की कीमत करीब 30 हजार के आसपास थी। इस घटना के बाद भी पशुपालन विभाग के जिम्मेदार नहीं चेते थे। इसके बाद क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव निवासी चिनकू आरख और दयाराम की दो-दो भैंसें भी अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गईं। इसमें चिनकू की एक भैंस सोमवार और दूसरी की मौत मंगलवार को हो गई। वहीं दयाराम की दोनों भैंसों की हालत नाजुक बनी हुई है। पशुपालक संदीप गुप्ता, परमात्मा प्रसाद, लवकुश, मनोज शुक्ला, झीने, रामहरख, मुनेसर आदि ने गांव में टीकाकरण कराने की मांग की है। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.फणीश सिंह ने बताया कि गांव में टीम भेजकर छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें