सिद्धार्थगर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत बुधवार को नौगढ़ ब्लाक परिसर में आयोजित हुई। पंचायत के बाद जन समस्याओं के निस्तारण के लिए चार सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि पात्रों को शौचालय अभी तक नहीं मिला है, जिसके कारण लोग खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। किसानों को निशुल्क बोरिंग प्रदान करने के लिए कोई चयन सूची नहीं तैयार की जा रही है जिसके कारण किसानों में निराशा है। किसानों को बोरिंग मुहैया कराने के लिए तत्काल सर्वेक्षण कराते हुए आवेदन आमंत्रित किए जाएं जिससे पात्रों को लाभ मिल सके। बैठक को किशोरी लाल,गाले सहित अन्य ने भी संबोधित किया। किसान पंचायत के बाद चार सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपते हुए तत्काल निस्तारण की मांग की गई। इस मौके पर मुरलीधर, हफीजुल्लाह, हमीरा खातून, चिनकी देवी, पथरी देवी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।