डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट जिलाध्यक्ष ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। डीआईओएस दफ्तर में तैनात लिपिक लंबे समय से जमा हुआ है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में इसका सबसे अधिक योगदान है। शासन में शिकायत के बाद इस लिपिक का स्थानांतरण दूसरे जिले में कर दिया, लेकिन डीआईओएस के संरक्षण में इसने तबादला हुए जिले में कार्यभार नहीं ग्रहण किया है। ब्यूरो