सिद्धार्थनगर। सदर ब्लॉक परिसर में चल रहे अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी के तीसरे दिन शनिवार को चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आदर्शों को बताया गया। दिव्यांग पात्रों का प्रमाणपत्र जारी किया गया।
सदर ब्लॉक परिसर में दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जीवन पर आधारित चित्रों में किए गए सामाजिक व राजनीतिक उपलब्धियों को दर्शाया गया। जन्म से लेकर अंतिम समय तक के कार्य को सार्वजनिक किया गया। लोगों को दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आदर्शों का अनुकरण करने का संदेश दिया। बीडीओ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने जीवनपर्यन्त समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। देशभक्ति व राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाया। चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग पात्रों की जांच की। पात्रों को प्रमाणपत्र जारी किया गया।
इस दौरान डॉ. एके झा, डॉ. पीके कन्नौजिया, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार, एडीओ समाज कल्याण गजेंद्र पांडेय, जिला पीपीएम समन्वयक सतीश कुमार मिश्र, रामभवन, जवाहर, ध्रुवलाल, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मुहम्मद रफीक, रहमुल्लाह, दयाराम चौहान, अमित, सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।