फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग रहे गोरखपुर का टिकट, मिल रहा आनंदनगर का

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे का परसा रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ माह से कंप्यूटर खराब है। इससे टिकट के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों द्वारा गोरखपुर का टिकट मांगने पर आनंदनगर का टिकट थमा दिया जा रहा है। सबसे अधिक समस्या गोरखपुर की यात्रा करने वाले बुजुर्ग और महिला यात्रियों की है। यात्रियों का कहना है कि अगर आनंदनगर में यात्री गोरखपुर का टिकट न ले पाए और कहीं बीच में चेकिंग हो जाए तो यात्री क्या करेगा।
विज्ञापन


परसा से गोरखपुर का किराया 30 रुपये है और परसा से आनंदनगर का किराया 25 रुपये है। जबकि आनंदनगर से गोरखपुर तक का किराया 10 रुपये है। परसा में टिकट क्लर्क यात्रियों के द्वारा गोरखपुर के टिकट मांगने पर आनंदनगर का टिकट देने में जहां आनंदनगर में टिकट न ले पाने के कारण चेकिंग के दौरान पकड़े जाने का डर बना रहता है। वहीं, अगर आनंदनगर में टिकट मिल भी जाए तो उन्हें पांच रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। यात्री सुमरे सिंह, राकेश, सुरेश्वर आदि यात्रियों ने बताया कि यह समस्या पिछले छह माह से है। लेकिन इस पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

परसा रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि यह समस्या लगभग डेढ़ माह से है। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। बताया कि दो से तीन दिनों का ही टिकट बचा है। उसके बाद तो कहीं का टिकट भी नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें