फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला : इंतजार नहीं, इंतकाम चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा हमला : इंतजार नहीं, इंतकाम चाहिए
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ तेज हुआ आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग
फोटो-
फोटो कैप्सन-16एसडीएन83पी, 84पी, 85पी, 86पी, 87पी व 88पी- बेंवा चौराहे पर कैंडल मार्च निकालते समाजसेवी, श्रद्धांजलि देते नपं अध्यक्ष व
कर्मचारी, डुमरियागंज मंदिर चैराहे पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि देकर कैंडल
मार्च निकालते विधयक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक सभागार में शोकसभा
करते प्रधान संघ के लोग, डुमरियागंज बसपा कार्यालय पर जूलुस निकालते बसपा कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा के लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले को लेकर जनपदवासियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी विभिन्न संगठनों, स्कूलों के बच्चों, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के अधिकारी व कर्मचारी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यालय पर सिद्धार्थ तिराहे पर बसपा की ओर से शोकभा का आयोजन किया गया। इसमें बसपा लोकसभा प्रभारी आफताब आलम, जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम, उपाध्यक्ष शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सभागार में हिंदू युवा वाहिनी की शोक बैठक में शहीद सैनिकों के प्रति दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उमेश पांडेय, रमेश गुप्ता, अजय सिंह, राम कृपाल, ओम प्रकाश, मनोज तिवारी, सोमनाथ मौर्य, महेश कसौधन, अनिल चौधरी, श्याम सुंदर चौहान आदि की उपस्थिति रही। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष अफजाल अनवर समेत शैलेश पांडेय, संजय यादव, मुश्ताक अहमद आदि की उपस्थिति रही। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम त्रिभुवन की अगुवाई में चौराहे से ब्लॉक कार्यालय तक पैदल कैंडल जलाकर व्यापारियों व समाजसेवी लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय स्टेट बैंक चौखड़ा के कर्मचारियों ने बैंक मे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। एबीएसए इटवा कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। परवेज अहमद, कृष्णा मिश्रा, अनिल जायसवाल, दिनेश सोनी, सुरेश जायसवाल, विकास जायसवाल भी शामिल रहे। विस्कोहर मार्ग पर स्थित कैंप कार्यालय पर अर्जक संघ ने शोक सभा की। पूर्व जिला संयोजक रवि प्रताप चौधरी, जिला महासचिव अब्दुल सलाम चौधरी, एसके सिंह, अशोक कुमार कश्यप, शेष मणि, बबलू, उपस्थित रहे। सोहांस प्रतिनिधि के मुताबिक युवा समाज सेवी धर्मवीर सिंह श्रीनेत की अध्यक्षता में शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा हुई। दिलीप मोदनवाल, कल्याण सिंह, गुड्डू हाशमी आदि मौजूद थे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक शहर में श्रद्धाजंलि सभा गमें राजेश सोनी, हरि गोविन्द साहू, मंगल चौरसिया, संजय रावत, मौलाना नूर अलीमी, दिनेश कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, आतिफ अख्तर, डब्लू वर्मा, शरीर खान, जावेद अहमद, अमित बख्शी, अनुराग श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। तिलका इंटर कॉलेज पर हुई शोकसभा में मोहित श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मिश्र, कुवेर बारी की मौजूदगी रही। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक मंदिर चैराहे पर विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर के सैकड़ों व्यापारी और समाजसेवी एकत्रित होकर शहीद वीर जवानों के फोटो के सामने दीप जलाकर श्रद्धांजलि दिया। नपं डुमरियागंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि मसऊद अहमद और ईओ शिवकुमार ने कर्मचारियों के साथ श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाक सभागार में प्रधान संघ के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, अशोक अग्रहरि, शंभू प्रसाद अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, पप्पू, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे। उसका बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत कार्यालय पर शोकसभा आयोजित हुई। अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव, सभासद आशीष शुक्ला, अयोध्या साहू, अजित कुमार, नन्हेलाल, देवेंद्र पाठक, शैलेंद्र, सूरज मोदनवाल, सुजीत अग्रहरि, चंद्रगुप्त और राधेश्याम आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रहरि के नेतृत्व में दुकानों को बंद कराया। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मनोज पीटर के नेतृत्व में, किसान इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त ने शहीदों को श्राद्धंजलि दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कैंडल जलाकर नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। निशा सिंह, नंदिनी सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। बढ़नी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत के सभागार में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष निसार बागी, सभासद राजकुमार अग्रहरि व निजाम अहमद, संजय जैसवाल, मो. अकबर, मनोज यादव, लड्डू लाल, श्यामदेव यादव, सोनू गौड़, अजय कसौधन, मो.आलम, राम प्यारे यादव, चन्द्र चूर्ण मिश्रा आदि मौजूद रहे। पथरा प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा नेता कुंवर अजय सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कस्बा से सेहरी बुजुर्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक तक पैदल मार्च निकालकर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। रामस्वार्थ मिश्र दिलीप अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। मिठवल चौराहे पर आतंकवाद का पुतला जलाया गया। संजय कन्नौजिया, विष्णु गिरि, रमेशधर द्विवेदी, विजय मिश्रा, राधेरमण आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में शोकसभा हुई। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्णदत्त शुक्ल, महेंद्र नाथ मिश्र, संतोष मिश्र, महेशवरदत्त, उमेश शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र एवं विद्यार्थी वंशिका, अमीषा, रुद्र, दिव्य मिश्र, अबू शहमा, उमेश सोनी, रोहित आदि मौजूद रहे। प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, एबीवीपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवशक्ति शर्मा, व्यवसायी प्रगति कुमार पांडेय, आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पाक पीएम का पुतला लेकर नगर भ्रमण किया। दिनेश दूबे, पप्पू चौधरी, पंकज यादव, बबलू गौड, साझिल, रिंकू, संतोष, राहुल, आदित्य, सौरभ, रवि सिंह, तगोलू खान, दुर्गेश, नीलरेश, राघवेंद्र, संदीप कसौधन आदि मौजूद रहे। झरुआ गांव में हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष शांति नरायन त्रिपाठी, रामशंकर गुप्ता, गणेश मिश्रा, हरिशंकर, प्रधान मोल्हू यादव आदि मौजूद रहे। जामा मस्जिद के सदर अलताफ हुसैन, नवाब खान, इमाम अब्दुला आरिफ, एजाज अहमद, सुकरुल्लाह, अफजल कफील खान ने कैंडल जुलूस निकाला।

पीएसपी ने आतंकवाद का पुतला फूंका
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष सुखराज यादव की अगुवाई में कंदवा बाजार में आतंकवाद का पुतला फूंका। बाद में शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर बाबूराम निषाद, वासुदेव जायसवाल, उमेश गुप्ता, मनीष पटवा, राम गोपाल यादव, बेचन गोंड, चिंकू शर्मा, बुद्धेश यादव, परमेश्वर यादव, वागीश सिंह, अशोक कुमार, मो. इरशाद, रामदास आदि की सहभागिता रही।

स्वरोजगार महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ की जिला इकाई ने राष्ट्रीय के नाम संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को सौंपा। ज्ञापन पर प्रदेश अध्यक्ष गोस्वामी गौरव भारती समेत परमानंद पांडेय, प्रभाकर मिश्रा, सुधाकर नाथ, जय गोविंद, राम अवतार, मनीष पांडेय, दीपचंद चौरसिया, अमर नाथ दुबे आदि के हस्ताक्षर थे।
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, केस दर्ज कर जेल भेजा
सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियां टिप्पणी करने पर पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। एक तरफ जहां आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को लोग श्रद्धांजलि दे रहे थे, गम में डूबे हुए थे और पाक पीएम का पुतला जला रहे थे। वहीं, दूसरी ओर बांसी में एक युवक ने पाकिस्तान जिदांबाद का नारा लगाया और देश विरोधी गालियां दीं। यहीं हरकत बंद नहीं हुई तो सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखकर पोस्ट किया। मामले में नगर के पंतनगर निवासी हरिशंकर चौरसिया की तहरीर पर युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।
बांसी नगर पालिका क्षेत्र के पंतनगर निवासी हरिशंकर चौरसिया ने बांसी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जहां पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। वहीं, नगर के रानीगंज केवटनवा निवासी मो. तौफीक ने नगर के ही तिलक इंटर कॉलेज के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रविरोधी गलियां दीं और मौके से भाग गया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पोस्ट किया है, जिससे लोगों में रोष है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुबह साढ़े छह बजे रानीगंज तिराहा से उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य का निधन, शोक जताया
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। रतनसेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य मेजर अब्दुल वकील का शुक्रवार की रात लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। इनके निधन पर महाविद्यालय में शोकसभा किया गया। नगरवासियों ने भी शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में रतनसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक नाथ पांडेय, प्रवक्ता ओपी राय, मिथिलेश मणि, डॉ. शरीफुद्दीन, ब्रह्मा सिंह, डॉ. अर्चना मिश्रा, उर्मिला त्रिपाठी, डॉ. किरन, डॉ. विजय कुमार राय, पूर्व विधायक लालजी यादव, नपा अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी, अकबर, अहमद अली, सभासद मो. इरफान सिद्दीकी आदि शामिल है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें