फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू नियंत्रण के लिए बालिकाओं को दिलाई शपथ

विज्ञापन
बांसी जीजीबाईसी पर बच्चों को शपथ दिलातीं प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी की बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी में प्रधानाचार्य डॉ. जया मिश्रा की अगुवाई में तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि तंबाकू का सेवन बहुत सारे पुराने रोगों, कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों और हृदय रोगों समेत स्वास्थ्यगत बीमारियों के मुख्य जोखिम के कारकों में से एक है। केंद्र सरकार ने मई 2003 को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कानून पारित किया, जिसे सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम नाम दिया गया। कहा कि नियंत्रण के लिए जागरूकता ही बेहतर उपाय है। इसके लिए समय-समय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस मौके पर शिक्षिका इंदू देवी, ऊषारानी आंबेडकर, सुष्मिता त्रिपाठी, छात्रा सना, नादिया, तंबाकू प्रकोष्ठ के विकास कुमार मालवीय, राकेश चन्द्र मिश्रा, झिनका देवी, आकाश कुमार रंजना और नाहिदा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें