फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने फिशिंग कैट को पकड़ा

Wed, 04 Jul 2018 11:08 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बुधवार को कटका मिशन स्थित तालाब के किनारे वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसका बाजार। भिटिया, मदनपुर और कटका के ग्रामीणों में दो दिनों तक दहशत बनाए रखने वाला जानवर फिशिंग कैट निकली। बुधवार को कटका मिशन स्थित तालाब के किनारे वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


तेंदुए जैसा दिखने के कारण लोगों में डर का माहौल था। कटका स्थित पोखरे पर प्रत्येक बुधवार को बाजार लगता है। अचानक झाड़ी के बीच में तेंदुए जैसा जानवर देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर वन विभाग के वन रक्षक मिथिलेश सिंह, राजू माली और प्रह्लाद माली पहुंचकर फिशिंग कैट को फंदे में फंसाकर पकड़ लिया। भिटिया में जियाउ यादव और विष्णु देव चौधरी के घर के पीछे भी यह फिशिंग कैट देखी गई थी।

डीएफओ वीके मिश्रा ने बताया कि तेंदुए जैसा दिखने वाला जानवर फिशिंग कैट है। फिशिंग कैट बरसात में तालाबों के किनारे मछली का शिकार करने के लिए आ जाती है। विभाग के लोगों ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें