फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का धरना...

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनतीजा रही वार्ता, धरना जारी
विज्ञापन

फोटो-57-
चार दिनों से कृषि भवन परिसर में चल रहा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भाकियू भानू गुट का अनिश्चितकालीन धरना कृषि भवन परिसर में तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। डीडी कृषि ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता किया। बीच का रास्ता निकालने की बात कही, लेकिन मांगों के समाधान पर अड़े कार्यकर्ताओं ने सिरे से नकार दिया। दस सूत्री मांगों के समाधान होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीडी कृषि डॉ. पीके कन्नौजिया ने धरनारत भाकियू पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि जिले में खाद सप्लाई के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। तिलहन व दलहन फसलों के मिनी किट वितरण में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से धांधली हो रही है। दोनों प्रकरणों की जांच आवश्यक है। उर्वरक लाइसेंस बनाने के नाम पर विभाग में अवैध वसूली हो रहा है। धान खरीद केंद्रों को समय से संचालित किया जाए। ग्राम सतवाढ़ी में बाढ़ के समय पानी के साथ आए बालू से खेत पट गए है, प्रशासन इसे हटवाने की व्यवस्था करे, जिससे किसान समय से खेती का कार्य कर सके। बाढ़ से नुकसान हुए फसलों का मुआवजा समय से भुगतान किया जाए। मांगों को सुनने के बाद डीडी कृषि ने निस्तारण के लिए समय मांगा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि जबतक मांगों का निस्तारण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान मंडल संगठन मंत्री इंद्रजीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष शंभू निषाद, कोषाध्यक्ष समसोज्जोहा, सचिव रामप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश दुबे, विनोद कुमार चौधरी, पंकज वर्मा, नंदराम यादव, विशंभर गौड़ और अनिल कुमार राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें