फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी उतीर्ण संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीएड टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने गुरुवार को 72 हजार शिक्षकों की भर्ती को शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचे अभ्यर्थियों ने नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अभ्यर्थियों ने शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द करने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी का हवाला देते हुए इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लामबंद अभ्यर्थियों का कहना था कि 7 दिसंबर 2012 को शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था। 4 फरवरी 2013 को एक काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन उसके बाद हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थी लगातार चक्कर काटते रहे हैं। पांच वर्षों तक मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न से अभ्यर्थी त्रस्त हो चुके हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द करते हुए 7 दिसंबर को जारी 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती विज्ञप्ति को वैध करार दिया है। लिहाजा अब विलंब न करते हुए इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाना जरूरी है। कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। ज्ञापन देने वालों में शिवेश नाथ मिश्र, अनिल कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार चौधरी, प्रेमनारायण पांडेय, मुरली श्याम मनोहर, सत्येंद्र कुमार वर्मा, सुग्रीव प्रसाद, बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, अब्दुर्रहमान, प्रदीप त्रिपाठी और सरफराज अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें