फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रिकेट खेलने को लेकर मारपीट, 11 लोग जख्मी

Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चल रहा घायलों का इलाज, केस दर्ज

ढेबरुआ क्षेत्र के सेमरी उर्फ गुलरगजवा गांव में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी उर्फ गुलरगजवा गांव में बृहस्पतिवार को क्रिकेट खेलने को लेकर हुए बच्चों के विवाद में दो पक्षों के 11 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात नामजद व अज्ञात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के सेमरी उर्फ गुलरगजवा में बच्चों में बुधवार क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें उलाहना देने गए लोगों में मारपीट हो गया। जिसमें एक पक्ष के तौफीक (23), सैलानी (40), छोटू (26), मो. मुकीम (37), मेहबाज (19), गोलू (15) व नूर (18) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के शंखमती (25), राजदुलारी (25), जगमाती (53) व राधेश्याम (28) घायल हो गए। मारपीट के बाद लोगों ने ढेबरुआ पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घायलों को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मो. मुकीम व छोटू को उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के तीन ज्ञात व कुछ अज्ञात और दूसरे पक्ष के चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट के मामले में घायलों को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया गया। दोनों पक्षों के सात ज्ञात व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें