फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सभासद आमरण अनशन पर

Mon, 22 Oct 2018 10:20 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में अनशन पर बैठे सभासद।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर की ओर से कार्य पूर्ण हो चुके कार्यों के लिए निविदा का प्रकाशन कराने से नाराज पांच सभासदों ने अमित सिंह की अगुवाई में सोमवार से आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया। अनशन को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया है। देर शाम तक कोई भी जिम्मेदार अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर कार्यालय पर गांधी प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे पूरब पड़ाव के सभासद अमित सिंह समेत, सभासद बृजेश पासवान सहित सभासद प्रतिनिधि गिरिजापति, संतोष चौधरी, सोनू राजभर आदि का आरोप है कि हाल में प्रकाशित निविदा में पौधरोपण के लिए ट्री गार्ड, वाटर एटीएम का उल्लेख किया गया है। जबकि यह सभी कार्य पूर्व में ही किए जा चुके हैं। कार्यों का उल्लेख करने से सरकारी धन का गबन करने की मंशा साफ झलकती है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई गई है। अनशन के पहले दिन समर्थन देने वालों में भाजपा के नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर मित्तल, भाजपा नेता राजेश जायसवाल, सभासद मो. याकूब हाशमी, सनवर अली, सभासद प्रतिनिधि सुरेश कुमार, श्रवण श्रीवास्तव, मोबीन, आरटीआई कार्यकर्ता प्रशस्त उपाध्याय, रवि शर्मा, सुरेन्द्र अग्रहरि, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कसौंधन, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, ड्यूक सिंह, विकास राजभर, रवि गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता आदि शामिल रहे। इस प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी ने अपर उपजिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें