फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाया

Sun, 01 Jul 2018 10:38 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जलजमाव से नाराज लोगों ने मोतीगंज चौराहे पर सड़क पर जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। सिद्धार्थनगर और बस्ती जिले की सीमा पर स्थित मोतीगंज चैराहा हमेशा से ही पीडब्ल्यूडी की उपेक्षा का शिकार रहा है। बारिश होते ही सड़कें लबालब पानी से भर जाती हैं। फलस्वरूप रविवार को बारिश के बाद चौराहे पर जलजमाव के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग बीच चौराहे पर ही तिरपाल बिछाकर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। वहीं, राहगीरों को भी काफी परेशान होना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीएम को लोगों ने ज्ञापन सौंपा।इसके बाद लाेगाें ने जाम ख्ााेला।
विज्ञापन


मोतीगंज चौराहे पर श्रीकांत बाबा और महेश्वर बाबा की अगुवाई में सुबह 10 बजे के बाद ग्रामीण चौराहे पर पहुंच कर वहां तिरपाल बिछा दिया। मार्ग जाम कर सड़क की मरम्मत के साथ ही दोनों तरफ जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराए जाने की मांग करने लगे। लोगों ने बताया कि 2013 में 90 लाख रुपये खर्च कर करीब 1350 मीटर तक चौराहे की सड़क की मरम्मत हुई थी लेकिन इसका लाभ नहीं मिला। दोपहर 2.30 बजे तक न तो पुलिस और न ही प्रशासन का ही कोई जिम्मेदार मौके पर पहुंचा।

करीब सवा तीन बजे एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ अभय देव सिंह और इंस्पेक्टर आरबी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जाम हटाने की अपील की। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कुलदीप पांडेय, गुड्डू खान, राजू, अर्पित अग्रहरि, विजय सोनी, संदीप अग्रहरि, रेहान, मुख्तार, राजेंद्र मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें