फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का शैक्षिक कैलेंडर जारी

Wed, 30 May 2018 11:37 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर(सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने यूनिवर्सिटी कैंपस और इससे संबद्ध महाविद्यालयों के लिए 2018-19 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी बुधवार को जारी कर दिया। इसके अनुसार, दो जुलाई से विवि का शैक्षिक सत्र शुरू होगा और एक नवंबर और एक अप्रैल से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


कुलसचिव उदय प्रताप सिंह की ओर से जारी सत्र 2018-19 के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, सत्रारंभ दो जुलाई से होगा। विवि परिसर के बीकॉम प्रथम वर्ष और महाविद्यालयों में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश परीक्षा एक जुलाई को होगी। परिणाम चार जुलाई हो आएगा। महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश दो जुलाई से 31 अगस्त तक होंगे। स्नातक की अन्य कक्षाओं में प्रवेश दो से 14 जुलाई के बीच होगा। इसका शिक्षक 16 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। वहीं प्रथम वर्ष का शिक्षण एक अगस्त से शुरू होगा।

महाविद्यालयों में संचालित विषम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 अगस्त से, सम सेमेस्टर में 2 जनवरी 2019 से, परीक्षा फार्म भरने की तिथि विषम सेमेस्टर पाठ्यक्रम में 1 नवंबर से 15 नवंबर 2018 तक, सम सेमेस्टर में 1 अप्रैल 2019 से 15 अप्रैल 2019 तक, सेमेस्टर परीक्षाएं विषम सेमेस्टर में 8 दिसंबर 2018 से 24 दिसंबर 2018 तक, सम सेमेस्टर में 11 मई 2019 से 30 मई 2019 तक, सेमेस्टर ब्रेक 25 दिसंबर 2018 से 1 जनवरी 2019, दीक्षांत समोराह कुलाधिपति द्वारा निर्धारित तिथि, वार्षिक पाठ्यक्रमों की लिखित परीक्षाएं मार्च का प्रथम सप्ताह से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




महत्वपूर्ण तथ्य
- बैक पेपर परीक्षा फार्म भरने की तिथि 16 से 25 जुलाई
- बैक पेपर परीक्षा 2 अगस्त से 5 अगस्त तक
- ऑनलाइन वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 अक्टूबर 2018 से 15 नवंबर 2018 तक
- सत्र 2017-2018 वार्षिक परीक्षाओं में प्रायोगिक परीक्षा की अवधि एक फरवरी से 28 फरवरी 2019 तक
- वार्षिक पाठ्यक्रमों की लिखित परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि मार्च का प्रथम सप्ताह
- वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा एक अप्रैल से 15 जून के बीच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें