फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से अनुपस्थित 57 शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की समय से उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएसए ने सघन जांच अभियान चलाया। जांच में अनुपस्थित पाए जाने पर 57 शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से भी अनुपस्थिति के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बीएसए मनीराम सिंह के निर्देश पर जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों ने जोगिया व नौगढ़ विकास क्षेत्र के लगभग 100 विद्यालयों का निरीक्षण शनिवार को किया। इस दौरान जोगिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ककरही में पुष्पा यादव, करौंदा मसिना में मोनिका, पगुआ में गीता चौरसिया, जोगिया में नीलम, गंगवल में मालती देवी, हडकौली में कविता मिश्रा, दोहनी में रेणुका देवी, बकरहुआ में रेनू मिश्रा, परसा में लक्ष्मी, नादेपार में जीता मजगवा में प्रतिभा, सिसवा बुजुर्ग में अंजू तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपारा में अनुदेशक हेमलता, नौगढ़ विकास क्षेत्र के भैंसहवा में माया देवी, रामपुर में विंद्रवती, पलिया टेकधर में सुमन मिश्रा, अहिरावनडीह में नीलू यादव, बसठा में विजयलक्ष्मी सहित 57 शिक्षक अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित मिलने वालों में शिक्षामित्र व शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षकों की संख्या अधिक है। बीएसए ने अनुपस्थित दिवस का वेतन या मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इतनी संख्या में शिक्षकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने जोगिया विकास क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता व नौगढ़ विकास क्षेत्र की बीईओ सीमा पांडेय से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण का क्रम अनवरत चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें