फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने कई स्कूलो में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गुरुवार की रात हुई बारिश ने कई विभागों के विकास कार्यो की कलई खोल दी है। स्कूल से लेकर अस्पताल व नगर पालिका के सड़कों पर शुक्रवार को पानी भरा रहा। स्कूलों में पानी भरने के कारण बच्चे पढ़ने नहीं आए तो सीएचसी में पानी भर जाने के कारण मरीजों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय थरौली में पानी भर जाने से बच्चों की संख्या काफी कम रही। ऐसी स्थिति में अध्यापक बच्चों को पढ़ा भी नहीं पा रहे थे। एसपी के गोद लिए प्राथमिक विद्यालय तेतरी बाजार प्रथम में भी पानी भरा रहा। इससे बच्चे काफी कम उपस्थित हुए। शिक्षण कार्य भी बाधित रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुमलता ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बीआरसी व बीएसए कार्यालय को लिखित सूचना दी जा चुकी है, मगर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी परिसर में पुराने बीआरसी कार्यलाय के दो कमरे बंद पड़े हैं। अगर इसकी साफ-सफाई करा दी जाए तो कुछ कक्षाएं इसमें भी चल सकती हैं। प्राथमिक विद्यालय तेतरी द्वितीय का भी यही हाल रहा। विद्यालय परिसर में पानी भरने के कारण बच्चों की उपस्थिति कम रही। छत टपक रहे थे और छत का प्लास्टर उजड़कर गिर रहा था। ऐसे में बच्चों को पढ़ाना काफी चुनौती भरा था। एक कमरा कुछ ठीक भी था तो उसका फर्श न बनने के कारण वह भी असुरक्षित था। कपछले दिनो इसी कमरे में बिच्छु ने एक बच्चे को डंक मार दिया था। पीएचसी नौगढ़ में पानी भर जाने के कारण मरीजों को पानी में से होकर जाना पड़ा। वहीं चिकित्सकों को भी काफी असुविधा हुई। खजुरिया रोड पर तो नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खुल गई। बारिश होने से नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा था। हल्की सी बारिश ने जिला मुख्यालय के कई सरकारी संस्थानों की कलई खोल कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें