फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमतें तो घटीं, बिक्री अभी पुराने रेट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-62, 63, 64, 65, 66, 67, 68, 69-
विज्ञापन

घटी कीमतों का बाजार पर असर नहीं
चार दिन बाद भी बाजार में नहीं है जीएसटी का खास असर
ग्राहक कम होने से दुकानों पर पसरा है सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जीएसटी लागू हुए चार दिन हो चुके हैं। निर्देश था कि पहले दिन से ही नए रेट पर सामानों की बिक्री होगी लेकिन स्थिति अब तक नहीं बदली। ग्राहक नए रेट से अनजान हैं और दुकानदार नया स्टॉक आने की दुहाई दे रहे हैं। दवा, अनाज, चीनी-तेल सहित हर सामान अभी भी पुराने रेट पर बेचा जा रहा है। बिलिंग भी मैनुअली हो रही है, हालांकि ग्राहक भी जागरूक हैं।
नए स्टॉक के इंतजार में घरों से बाहर नहीं निकल रहे। नतीजा दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्राहकों की कमी से बिक्री कम हो गई है। दुकानों पर सन्नाटे की स्थिति है, जिसे लेकर दुकानदारों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

---
ये हैं रेट (प्रति किलो) ::
सामग्री पुराना रेट नया रेट
अरहर दाल 70 रुपये 62 रुपये
चीनी 44 रुपये 42 रुपये
सरसों तेल 105 रुपये 100 रुपये
---
नहीं आई नई दवाएं
अभी नई दवाएं नहीं आ रही हैं। एक जुलाई से जिस दवा की बिलिंग हैं, उसे सस्ते में बेच रहे हैं। जीएसटी का असर नहीं है। खरीदार बार-बार टैक्स जोड़ने के बारे में पूछते रहते हैं। मार्केट पर कोई खास असर नहीं है।
-अनिरुद्ध राय, दवा विक्रेता।
---
दवाओं के दाम में फर्क नहीं
जीएसटी के बारे में अभी कुछ पता ही नहीं है। सुना था कि एक जुलाई से दवाएं सस्ती होंगी, लेकिन कोई असर नहीं दिख रखा। पहले जितना पैसा लग रहा था, अब भी उतने में ही दवाएं मिल रही हैं।
-शिवनंदन सिंह, दवा खरीदार, लोटन।
---
कम हुए ग्राहक, बिक्री घटी
जीएसटी के तहत लेन-देन का तरीका अपनाया जा रहा है। अभी रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। रेट में किसी बदलाव की जानकारी नहीं है। बाहर से माल अभी नहीं आ रहा। ग्राहक भी काफी कम हो गए हैं। -मनोज कुमार, कपड़ा व्यापारी।
---
पुराना रेट ही ले रहे दुकानदार
जीएसटी भले ही लागू हो गया है, मगर कोई फर्क अब तक नजर नहीं आ रहा। सभी सामान पुराने दाम पर ही मिल रहे हैं। पूछताछ की जाती है तो दुकानदार वही रेट बताते हैं। बिल भी हाथों का ही मिल रहा है। -आलोक मिश्र, खरीदार, सिविल लाइन।
---
नए स्टॉक का इंतजार
जीएसटी से अनाज व अन्य चीजों के दाम थोड़े कम हुए हैं, लेकिन अभी नया स्टॉक नहीं आया है। आर्डर भेजा गया है। माल आने पर इस रेट से बिक्री किया जाएगा। जीएसटी का न असर दिख रहा है और न कोई विशेष परेशानी।
विज्ञापन

-आलोक मित्तल, किराना व्यापारी।
---
प्रिंट रेट पर ही मिल रहा सामान
कहा गया था कि जरूरी उपभोक्ता सामग्री सस्ती होगी। चार दिन बाद भी पुराने रेट से ही सामान मिल रहा है। जीएसटी का जितना शोर था, उसका कोई भी असर फिलहाल नहीं दिख रहा।
-मोनू, सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें