फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस रैकिंग में सिद्धार्थनगर सूबे में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर । जिले की प्रशासनिक टीम ने इंटीग्रेटेड ग्रिवांसेज रिएड्रेसल सिस्स्टम (आईजीआरएस) ;यानी शिकायतों के निस्तारण के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सूबे की आईजीआरएस रैंकिंग में जिले ने 91.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हापुड़ व तीसरे स्थान पर 87.37 प्रतिशत अंक के साथ कासगंज रहा। संतकबीर नगर ने 85.26 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बस्ती के साथ 41वां स्थान मिला है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर को 56वां स्थान प्राप्त हुआ है। सूची में आखिरी स्थान पर बलरामपुर रहा।
विज्ञापन

शासन ने आईजीआरएस में दर्ज मामलों के निस्तारण करने की प्रगति को जांचते हुए जिलों की रैंकिंग की यह सूची जारी की है। सूची में अंकों का निर्धारण तय समय सीमा के अंदर मामलों को निस्तारित करने पर आधारित रहा । निस्तारण की गुणवत्ता व क्रॉस चेकिंग पर भी मार्किंग की गई। इसके आधार पर ही सभी जिलों के डीएम व एसपी को अंक दिए गए। चार वर्गों में समीक्षा करने के बाद जिलोें को अंक दिए गए। अंकों के कुल योग का प्रतिशत निकालने के बाद जिलों की रैंकिग तय की गई।
समीक्षा में जिले की टीम ने संदर्भों की मार्किंग वर्ग में 10 में 10 अंक प्राप्त किए। डीएम व एसपी कार्यालय ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पूर्णांक योग 100 में जिले को 90 अंक प्राप्त हुए। डीएम की टीम ने 91.11 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए और 75 जिलों की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस संबंध में डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले की उपलब्धि है। सभी विभागों के अधिकारियों का उपलब्धि में बराबर का योगदान है। आईजीआरएस मामलों के निस्तारण के लिए प्रत्येक बुधवार को अधिकारियों की बैठक की जाती है। मामलों के निस्तारण की गुणवत्ता व समय सीमा पर विशेष ध्यान रहता है। आगे भी जिले की प्रशासनिक टीम ऐसे ही काम करेगी, यह पूर्ण विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें