फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन

Wed, 06 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गैस कनेक्शन वितरित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को उज्ज्वला योजना अंतर्गत क्षेत्र की 101 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया। शिवशरण चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों और जरूरतमंद का ख्याल रखते हुए अच्छे दिन की शुरुआत किया है।  लोगों को जिस गैस के लिए लाठियां तक खानी पड़ी वही गैस अब उन्हें उनके घर पर आसानी से मिल रही है। जितना विकास कार्य अब हो रहा है वह पिछले 60 वर्षों में नही हुआ। और अधिक विकास के लिए प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनानी होगी। उज्ज्वला योजना के जिला समन्वयक राजन चौधरी ने बताया कि 18 मई से जनपद में यह कार्यक्रम संचालित है। कुल 38 एजेंसी में से 29 एजेंसी पर इस योजना के तहत सांसद जगदंबिका पाल के मौजूदगी में गैस वितरण किया गया है। पूरे जनपद के पांच लाख परिवारों को इस योजना से लाभ मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों की दशा और स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए यह निर्णय मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी कार्य है। इस मौके पर लालजी त्रिपाठी,  चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मधुसुदन अग्रहरि, जयप्रकाश पाण्डेय, सरोज शुक्ला, ओंकार पाण्डेय, अनूप सिंह, बलराम अग्रहरि, राजू कन्नौजिया, दिलीप सिंह व कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें