फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार लोग आज बनाएंगे मारव शृंखला

Fri, 20 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्यालय पर मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, कर्मचारियों समेत 10 हजार लोग मिलकर जिला मुख्यालय पर 6 किमी की परिधि में मानव शृंखला तैयार करेंगे। विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई। है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। तीन घंटे तक रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

स्वीप प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेडियम से किया जाएगा। छात्रों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्लोगन लिखे गुब्बारों व सफेद कबूतरों को भी उड़ाया जाएगा। इसके बाद मानव शृंखला बनाई जाएगी। मानव शृंखला में 10 हजार लोगों के प्रतिभाग करने की संभावना है। सीएमओ की ओर से 500 की संख्या में एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी होगी।
सभी एसडीएम को 200 की संख्या में अधीनस्थों को लाने के लिए कहा गया है। डीआईओएस को कहा गया कि इंटर व डिग्री कालेज से 1 हजार 500 की संख्या में छात्र व छात्राओं की उपस्थिति को दर्ज कराए। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को निर्देशित किया गया है कि सभी रोजगार सेवकों जिनकी संख्या 400 है, उनको मानव शृंखला में प्रतिभाग कराए। बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्राथमिक शिक्षक व शिक्षिकाएं संख्या 4 हजार को मानव शृंखला में प्रतिभाग करने का निर्देश जारी करे।
विज्ञापन

इनमें से 300 शिक्षक स्टेडियम के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। डीपीआरओ सभी सफाई कर्मियों व ग्रामीणों को मानव शृंखला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। विभाग को 5 हजार लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने का लक्ष्य दिया गया है। डीपीओ को दिए लक्ष्य में कहा गया कि 600 की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुख्य व सहायिका सेविका की मौजूदगी को दर्ज कराए। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के जिम्मे नगर के दो विद्यालयों समेत मदरसा शिक्षकों को बुलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें