फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ढेबरुआ पुलिस ने बढनी बार्डर से आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

- बाराबंकी से लाकर बेचता था मादक पदार्थ

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ पुलिस ने सोमवार को बढ़नी बाॅर्डर से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। स्मैक बाराबंकी से लेकर आने की बात सामने आ रही है।

एसओ ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि सीमा पर मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। सोमवार को सूचना मिली कि मादक पदार्थ का एक तस्कर आ रहा है। बाॅर्डर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध दिखा। जवानों ने रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में स्मैक बलरामपुर की ओर से लाने की बात बताई। उसने अपनी पहचान करन कुमार गुप्ता निवासी वार्ड-नौ रामजानकी मंदिर बढ़नी बताया। स्मैक कहां से लाता था, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसआई सभा शंकर यादव, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार मौर्य, लालबाबू निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें