फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रॉली में हवा डालते समय टायर फटा, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि रिम सहित टायर फट गया
विज्ञापन

- भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी चाफा में हुई घटना

- परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से कर दिया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी

भवानीगंज। बढनी चाफा में सोमवार को ट्रॉली में हवा डालते समय टायर फट गया। धमाके और टायर की चोट से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया।

बढ़नी चाफा के कृष्णानगर वार्ड निवासी अर्जुन (16) पुत्र स्नेही गौतम दुकान पर ट्रॉली में हवा भर रहा था। अधिक हवा भर जाने से प्रेशर ज्यादा हो गया, और टायर में ब्लास्ट हो गया। ब्लाॅस्ट इतना शक्तिशाली था कि टायर रिम सहित फट गया। इस ब्लास्ट में हवा भर रहा अर्जुन चपेट में आ गया। मुंह पर चोट लगने से वह अचेत हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अभी भड़रिया पहुंचे ही थे कि उसकी रास्त मौत हो गई। अर्जुन तीन बहन दो भाई था, अर्जुन भाइयों में छोटा था। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी गेंदा लाल ने बताया कि घर वालों की तरफ से जानकारी के लिए लिखित सूचना दी गई थी। लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसलिए लिखा पढ़ी करके शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें