महराजगंज के सहजनवां के अभय प्रताप सिंह ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शुक्रवार तक एक भी यूनिट रक्त नहीं था। जबकि शनिवार को एक व्यक्ति ने स्वैच्छिक रक्तदान करके ब्लड बैंक को एक यूनिट रक्तदान किया।
मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक पिछले कई महीनों से रक्त की कमी से जूझ रहा है। एक भी यूनिट रक्त ब्लड बैंक में नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही ब्लड बैंक में खून नहीं होने से लोगाें को सेम ग्रुप का व्यक्ति ढूंढना पड़ रहा है। लोग ब्लड बैंक में आ रहे हैं। लेकिन खून नहीं मिलने से मायूस होकर लौट जा रहे हैं। ब्लड बैंक में खून की कमी को सुनकर महराजगंज के सहजनवां गांव के अभय प्रताप सिंह ने आकर एक यूनिट ब्लड डोनेट किया। इससे ब्लड बैंक को रिक्त के श्रेणी से हटाया गया।
ब्लड बैंक में खून नहीं है, इसकी जानकारी है। रक्त की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-डॉ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज