फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.62 करोड़ से होगा चौराहों का सुंदरीकरण

Thu, 11 Jan 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में आयोजित नगर पंचायत की बैठक में मौजूद अध्यक्ष व सभासद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड सभासदों की पहली बोर्ड बैठक विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को हुई। इसमें नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण के साथ ही 10 स्थानों को चिह्नित कर वहां सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की रूपरेखा बनाई गई। विकास कार्यों में वार्ड सभासदों और नागरिकों के सहयोग की अपील अध्यक्ष ने की। 
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में शाहपुर, डुमरियागंज व बैदौला चौराहे का एक करोड़ 62 लाख रुपया खर्च कर सुंदरीकरण कराने के साथ ही 10 स्थानों को चिह्नित कर वहां पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की कार्य योजना तैयार की गई। विधायक ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में नगर पंचायत को पूरा सहयोग दिया जाएगा। नपं अध्यक्ष जफर अहमद उर्फ बब्बू ने कहा कि डुमरियागंज नगर पंचायत को विकास और तरक्की के मामले में एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में नगरवासियों से स्वच्छता एप को डाउनलोड कर डुमरियारगंज को सर्वोच्च अंक दिलाने की अपील की। सभी वार्ड सभासदों के साथ ही नगरवासियों से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान ईओ शिवकुमार, लिपिक हसन ताकीब रिजवी, सभासद उमाशंकर गोंड, लड्डन मलिक, मोहम्मद नसीम, फैजान, तबरेज, आकाश उर्फ सोनू गुप्ता, नसीम अहमद, अफजल, अनिल कुमार, तिलकराम बाबा, फैजान अहमद, अब्दुल हमीद, महंथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें