फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के प्रति अडिग रहें युवा : मानसी

Fri, 23 Jan 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना में बृहस्पतिवार को हुए हिंदू सम्मेलन में मौजूद जनप्रतिनि​धि व अन्य। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। इकौना के नए रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को आरएसएस की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवयित्री डॉ. मानसी द्विवेदी व विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने युवाओं को धर्म के प्रति अडिग रहने व संगठित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डॉ. मानसी द्विवेदी ने कहा कि युवाओं को सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति की जानकारी होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा धर्म के प्रति अडिग रहें और राष्ट्रहित को ही सर्वोपरि मानें। तभी देश की एकता व अखंडता को सुरक्षित किया जा सकता है।

विभाग प्रचारक ने कहा कि समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होना चाहिए, तभी हमारे हिंदू समाज का विकास संभव है। हमारी संस्कृति पुरानी है, इसलिए इसे सनातन कहते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने कहा था कि उदार चरित्र वालों के लिए सारी वसुधा कुटुंब के समान होती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडेय व बिन्नू तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस बीच छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, सत्य प्रकाश गुप्ता, विवेक कुमार सोनी, अजय जायसवाल, नरेंद्र जयसवाल, रघुपति पांडेय, अर्चना बाजपेयी व जितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें