फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 21 Nov 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तुलसीपुर गांव में हादसे के बाद बिलखते परिजन।- संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसीपुर निवासी बृजेश कुमार कश्यप (22) मुंबई में एक प्लाईवुड कंपनी में मजदूरी करते थे। बुधवार को ही वह मुंबई से घर आए थे। बृहस्पतिवार रात वह किसी काम से बाइक से तुलसीपुर बाजार गए थे। वहां से लौटते समय जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।

गंभीर रूप से घायल बृजेश को परिजन निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। शुक्रवार सुबह उन्होंने डायल 112 पर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें