श्रावस्ती। मल्हींपुर क्षेत्र के ग्राम लखईया निवासी अरमान (22) शनिवार को बाइक से भिनगा की ओर आ रहे थे। मल्हीपुर-तिलकपुर मार्ग पर राजपुर मोड़ के निकट वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनको निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।