फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कैडेट्स ने ली सीमा सुरक्षा की जानकारी

Sun, 04 Oct 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शैक्षिक भ्रमण पर श्रावस्ती आए विभिन्न प्रदेशों के एनसीसी कैडेट्स का 102 सदस्यीय दल शुक्रवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी की सीमावर्ती चौकी भैंसाईनाका पहुंचा। यहां जवानों ने कैडेट्स को सीमा सुरक्षा, एसएसबी की कार्यप्रणाली और भूमिका की जानकारी दी।
विज्ञापन


कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि जागरूकता चौपाल में निरीक्षक संतोष कुमार मीना ने कैडेट्स को एसएसबी के कार्य, भूमिका और चुनौतियों पर 20 मिनट का व्याख्यान दिया। उन्हें एसएसबी की स्थापना के उद्देश्य और सीमा सुरक्षा में योगदान की जानकारी दी गई। साथ ही सीमा क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों, नागरिकों से समन्वय और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। इसके बाद कैडेट्स को चौकी की कार्यप्रणाली और सीमा सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें