श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम बनठिहवा निवासी उस्मान अहमद (20) बुधवार को बाइक से इकौना से लाैट रहे थे। देर शाम इकौना-सेमरी मार्ग पर अंधरपुरवा के निकट वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।