फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: युवक व चार किशोर राप्ती में डूबे तीन की बची जान, दो की तलाश

Fri, 08 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राप्ती नदी के भकला घाट में मौजूद लोग। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। शादी कार्यक्रम के लिए राप्ती के भकला पुल पर लगने वाली दुकानों से सब्जी खरीदने आए चार किशोर व एक युवक बृहस्पतिवार दोपहर नहाते समय नदी में डूब गए। एक युवक व दो किशोर तो किसी तरह नदी से बाहर आ गए, लेकिन दो किशोर लहरों में लापता हो गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


गिलौला की घोरमा परसिया कॉलोनी निवासी पप्पू जायसवाल के घर शादी कार्यक्रम है। उसमें शामिल होने के लिए बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र के मरौचा निवासी राहुल (16), प्रेम प्रकाश (16) व गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र के भगवानपुर निवासी विनय कुमार (22) आए थे।

बृहस्पतिवार दोपहर तीनों घोरमा परसिया गांव निवासी रिश्तेदार अभिषेक (15) व अवि (16) के साथ सब्जी खरीदने के लिए राप्ती नदी के भकला पुल स्थित दुकान गए। सब्जी खरीदने के दौरान पांचों ने राप्ती नदी में नहाने का मन बनाया और पुल से लगभग 100 मीटर दूर झुनझुनिया घाट पहुंच गए।
विज्ञापन


नदी की धारा तेज होने से पांचों डूबने लगे। राहुल, अभिषेक व विनय तो किसी तरह बच गए, लेकिन प्रेम प्रकाश व अवि नदी की तेज धारा में लापता हो गए। नदी से निकलने के बाद किशोरों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी तो घर में चीख-पुकार मच गई। सीओ भरत पासवान, कोतवाल भिनगा राज प्रकाश सिंह टीम के साथ पहुंचे और गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश शुरू करवाई।



बांस व किस्मत ने बचाई तीन की जान
राप्ती की धारा में बहने के दौरान अभिषेक व विनय कुमार नदी में कटान रोकने के लिए लगाए गए बांस में फंस कर रुक गए और मदद की गुहार लगाई। चीख सुन पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। वहीं, राहुल बहते हुए लगभग 100 मीटर दूर नदी के किनारे पहुंच गए और बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। राहुल, अभिषेक व विनय की पानी पीने की वजह से हालात गंभीर देख संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन




पांच बच्चे नहाते समय नदी में डूब गए थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया। दो की तलाश स्थानीय गोताखोर कर रहे हैं। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है।
-भरत पासवान, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें