श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम मुनव्वरपुर निवासी पवन कुमार (28) शनिवार देर शाम को बाइक से भिनगा की ओर जाने के लिए निकले थे। गांव के बाहर पहुंचते ही पीछे से आ रहा तेज रफ्तार टेंपो बाइक से टकरा गया। इससे पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। वहीं, टेंपो चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।