फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तालाब में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Sun, 30 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला कस्बे के एक तालाब में रविवार सुबह एक अज्ञात शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मदरसा गाजिया गुलशने रजा के पीछे स्थित तालाब में शव देखकर कस्बे में भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रधान प्रतिनिधि श्यामता प्रसाद पटवा ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। गिलौला पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाला। पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की गई, पर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस भिनगा भेजवा दिया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 60 वर्ष है और वह अर्धविक्षिप्त जान पड़ता है। उसे पहले भी गिलौला कस्बे में घूमते देखा गया था। शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें