फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Thu, 30 Apr 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। ग्राम शिवाजोत के मजरा राजापुर निवासी दिलीप कुमार दूबे (40) सोमवार देर शाम दवा लेने के लिए सेमरी चौराहा गए थे। देर रात घर लौटते समय सेमरी चक पिहानी के निकट अज्ञात वाहन से वह टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजन उनके घर न लौटने पर आसपास तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार को जब परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें