फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 30 Apr 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
घटना के बाद दहौरा गांव में बिलखते परिजन। - फोटो : घटना के बाद दहौरा गांव में बिलखते परिजन।
विज्ञापन
कटरा/वीरपुर। श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर के मजरा दहौरा में बुधवार सुबह हीरालाल (42) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दहौरा गांव निवासी मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उनके पति रात में खाना खाने के बाद घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। कई बार वह घर से बाहर ही सो जाते थे इसलिए कोई तलाश भी नहीं की। बुधवार सुबह खेत जाते समय गांव के कुछ लोगों ने गांव के बाहर बाग में एक शव लटका देखा। घटना की सूचना गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जयहरि मिश्रा ने बताया कि हीरालाल अक्सर नशे में धुत रहते थे। इसलिए अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें