फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवक, घर पहुंचते हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर/रतनापुर (श्रावस्ती)। परिवारीजनों के साथ रविवार रात भोजन करने के बाद तालाब की रखवाली के लिए गया अचरौरा निवासी युवक सोमवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब किनारे रखे मड़हे में अचेत मिला। नित्यक्रिया को गए पिता ने बेटे की हालत देख उसे परिवारीजनों के सहयोग से घर पहुंचाया। घंर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सानवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अचरौरा निवासी बेचूराम ने गांव के निकट स्थित पट्टे के तालाब में मछली पाल रखी है जिसकी देखभाल करने के लिए परिवार के लोग रात में तालाब पर जाया करते हैं। वहां रात में ठहरने के लिए उसने फूस का मड़हा भी बना रखा है। रविवार रात भोजन करने के बाद उसका पुत्र पारितोष उर्फ रवी (19) तालाब की रखवाली करने गया था।
सोमवार सुबह पारितोष वापस घर नहीं लौटा। इसी बीच बेचूराम नित्यक्रिया के लिए तालाब के पास गया। वहां बेचूराम ने देखा कि परितोष तालाब के किनारे बने मड़हे में अचेत पड़ा हुआ था। उसने देखा कि पारितोष के गले में फंदे का निशान बना हुआ था। सांस चल रही थी। पारितोष को परिवारीजनों के सहयोग से उठाकर घर लाया गया। घर पहुंचते ही परितोष की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेचूराम ने इस घटना की सूचना सोनवा पुलिस को दी। इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एमपी शर्मा के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनवा विजय बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें