युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद करतीं प्रतिभागी सगुन बाजपेई। स्रोत-स्वयं
श्रावस्ती। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भिनगा में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सौ से अधिक युवाओं ने विकसित भारत 2047 और नशामुक्त भारत विषय पर चर्चा की।
संस्थान के कार्य निदेशक महेश प्रकाश वर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा सगुन बाजपेयी ने नशामुक्त युवा और विकसित भारत विषय पर संवाद करते हुए कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
स्पोर्ट्स आइकन पुष्पेंद्र पाठक ने खेलकूद, अनुशासन, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी युवाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान श्रवण कुमार शर्मा, दधीच कुमार मिश्रा, रितेश पटवा, विनोद कुमार गौतम और ललित कुमार आदि मौजूद रहे।