फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहाने के दौरान नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

Wed, 24 Jun 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
झिरझिरवा गांव के निकट बह रही नहर के किनारे जुटी भीड़।
विज्ञापन
तुलसीपुर। बलरामपुर के महराजगंज तराई निवासी नफीस (21) मंगलवार दोपहर मल्हीपुर क्षेत्र की राप्ती में जुड़ने वाली नहर में डूब गए। वह अपने मित्र हसिदुल्लाह के साथ नहर में नहाने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले गए और तेज लहरों में बह गए। मित्र हसिदुल्लाह के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। उन्होंने तुरंत मल्हीपुर पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक सूरज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नफीस की तलाश शुरू की, लेकिन देरशाम तक उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें