फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साइबर अपराध होने पर डायल करें 1930

Wed, 24 Jun 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करतीं महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों व सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व संदिग्ध लिंक से सतर्क करते हुए, किसी के भी साथ ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। सभी से साइबर आपात की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें