फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा के मजरा रमवापुर निवासी एक युवक की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की पत्नी ने एक व्यक्ति पर पैसे हड़पने और उसी के सदमे में आकर पति की मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा के मजरा रमवापुर निवासी अमरेंद्र सिंह उर्फ छोटकऊ (40) पुत्र त्रिभुवन सिंह की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी ने थाना क्षेत्र के ही वीरगंज पटना निवासी व्यक्ति पर पैसा हड़पने तथा उसके सदमे में पति की मौत होने का आरोप लगाया है। मामले में मृतक की पत्नी ने मल्हीपुर पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुछ दिन पूर्व उसके पति अमरेंद्र सिंह ने वीरगंज निवासी व्यक्ति से एक एसयूवी खरीदी थी। इसके बदले अमरेंद्र ने उसे 625000 रुपये दिया था।
एसयूवी खराब होने के कारण अमरेंद्र ने उसे वापस कर दिया था। वहीं वीरगंज निवासी ने अमरेंद्र को मात्र तीन लाख रुपये ही वापस किया, शेष तीन लाख पच्चीस हजार रुपये देने से उसने इंकार कर दिया था। इसी सदमे में आकर अमरेंद्र सिंह की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद व थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें