फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 25 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
विज्ञापन
वीरपुर/इकौना। श्रावस्ती क्षेत्र के पूरे मंशाराम वीरपुर निवासी संजय राजभर (25) का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में पड़ोसी गांव परसरामपुर में चारपाई पर पड़ा मिला। संजय की मां जुगरा देवी ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंशाराम वीरपुर निवासी जुगरा देवी ने बताया कि उनका बेटा संजय शुक्रवार की शाम किसी का फोन आने पर घर से निकला था। रात तक घर न लौटने पर उन्होंने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा।

शनिवार सुबह बेटे का शव परसरामपुर गांव निवासी भगेलू यादव के घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी लाल साहब सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी मुकेश चंद्र व सीओ भारत पासवान भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




शुक्रवार को ही मुंबई से लौटा था संजय
मां जुगरा देवी ने बताया कि उनका बेटा संजय मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को ही वह मुंबई से घर लौटा था। आरोप लगाया कि बेटे का भगेलू की बेटी गंगा से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते इन लोगों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी है।



तहरीर के आधार पर दर्ज होगा केस
फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। प्रथम दृष्टया मौत के हालात संदिग्ध लग रहे हैं। भगेलू और उनके परिजनों पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

-मुकेश चंद्र उत्तम, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें