फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस  के बाहर बैठे परिजन। - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर भेड़हिया निवासी विजय कुमार वर्मा (22) मंगलवार को मरणासन्न अवस्था में गांव के बाहर एक खेत में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें सेमरी चौराहे स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विजय की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

भेड़हिया निवासी रंजीत वर्मा ने बताया कि उनके भाई विजय सुबह घर से ट्रैक्टर लेकर गांव के एक व्यक्ति का खेत जोतने गए थे। गांव के बाहर वह ट्रैक्टर खड़ा करके कहीं चले गए।इसकी जानकारी होने पर दूसरे भाई भरतलाल वर्मा ट्रैक्टर लेकर गांव के ही सद्दीक का खेत जोतने के लिए चले गए। कुछ देर बाद चचेरी बहन रीता व काजल नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर मक्के के खेत में गई, जहां पर उन्होंने विजय को बेहोश पड़ा देखा। दोनों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि विजय की सांस चल रही थी। इस पर उन्हें तत्काल सेमरी चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रंजीत ने आरोप लगाते हुए बताया कि विजय का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनों ने उन्हें धमकी भी दी थी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनके भाई की हत्या की गई है। सीओ भिनगा व एएसपी मुकेश चंद्र विक्रम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

युवक का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने पहले घटना की जानकारी नहीं दी है। बाद में जब जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच कर पूछताछ की गई। पता चला कि युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला था। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। - राज प्रकाश सिंह, कोतवाल भिनगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें