करंट से युवक की मौत के जांच करती पुलिस व बिलखते परिजन
गिरंट बाजार/ तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवरिया के मजरा परानपुर में शुक्रवार सुबह पानी के मोटर का तार सही करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
परानपुर गांव निवासी देवता राम (45) शुक्रवार सुबह नहाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि पानी का मोटर नहीं चल रहा है। इसके बाद वह प्लास से मोटर का तार सही करने लगे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई भरत लाल ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने छत पर चढ़कर अंदर देखा। जहां, देवताराम के हाथ में प्लास और बिजली का तार था और वह मृत पड़े हुए थे। घटना की सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय व लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी विशाल शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
करंट से युवक की मौत के जांच करती पुलिस व बिलखते परिजन