फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 18 Nov 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। खुटेहना मोड़ पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक मालिक राम (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। गिलौला सीएचसी से चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गिलौला क्षेत्र के ग्राम चेतियामुरार के मजरा कहारी निवासी मालिक राम रविवार रात बाइक से खुटेहना की ओर से आ रहे थे। गिलौला कस्बे में खुटेहना मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने मालिक राम को एंबुलेंस से गिलौला सीएचसी पहुंचाया। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गिलौला पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बहराइच में ही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें